बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने चाहिए आम उपयोग की वस्तुएं हों सस्ती राकेश

बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने चाहिए आम उपयोग की वस्तुएं हों सस्ती राकेश

बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने चाहिए आम उपयोग की वस्तुएं हों सस्ती राकेश

दुर्गापुर(अमन राय) : एक फरवरी को संसद में आम बजट पेश किया जाएगा. इस समय लोग बेलगाम मंहगाई, बेरोजगारी और विकास से जुड़ी समस्याओं से त्रस्त हैं.बजट पर लोगों के बीच चर्चा तेज हो गई है.नौकरीपेशा, व्यापारी वर्ग और आम जनता अपनी-अपनी समस्याओं से जूझ रहे हैं. सभी को बजट से कई उम्मीदें हैं.लोग अपने-अपने तरीके से बातें कर रहे हैं. सभी महंगाई से त्रस्त हैं. वहीं, युवा वर्ग बेरोजगारी से परेशान है. नौकरीपेशा चाहते हैं कि इस बजट में उन्हें आयकर रिटर्न में कुछ छूट मिले. सभी आशावान हैं. इसलिये सभी के लिए यह बजट खास है.शहर के व्यवसायी व दुर्गापुर चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यकारी सदस्य राकेश भट्टड ने कहा की इस बार मोदी सरकार से आम जनता को बजट में बहुत ही ज्यादा उम्मीद है.क्योंकी विगत ३ वर्षो से कोविड के वजह से मध्यम वर्ग के लोगो सभी सुविधा से वंचित रह है.उनका मानना है की टैक्स स्लैब को ही कम कर दिया जाए ताकि लोग आसानी से टैक्स दे सकें और वह चोरी करने में अपना दिमाग ना खपाएं. टैक्स का एक सिंगल विंडो होना चाहिए ताकि हर एक टैक्स पेयर को यह सिस्टम आसान लगे. व्यवसायियों के हितों का ध्यान रखा जाना चाहिए. महंगाई के कारण पूरी व्यवस्था चरमरा गई है. इस पर नियंत्रण होना चाहिए.ग्राहकों की भी सुविधाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए. बजट जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने चाहिए. जनता चाहती है कि आम उपयोग की वस्तुएं सस्ती हों. वही उद्योगपतियों को रेपो रेट पर राहत मिलनी चाहिए. सरकार को इस बातों पर ध्यान देना चाहिए ताकि आम जनता के ऊपर सरकार खरी उतर सके.सरकार ऐसा बजट पेश करे कि जनता को महंगाई से उभरने में राहत मिल सके.


Click Here to Visit

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1